logo

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने पेट्रोल,डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में किया प्रदर्शन

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की तरफ से आज प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए रेट कम करने के लिए मलोया पार्ट 2 में रोष प्रदर्शन किया गया। 


यह प्रदर्शन चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की सचिव वे मलोया की इंचार्ज नीलिमा शर्मा वे उनकी मलोया महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम किया गया । प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए दीपा दुबे ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की घोषणा की थी लेकिन बड़े हुए गैस के सिलेंडरों के दाम देखकर के बाद आज मैं इस योजना का नाम उजाडा योजना देती हूं। उज्जवला योजना के तहत जिन महिलाओं को सिलेंडर मिला वह महिलाएं भी इस कार्यक्रम में उपस्थित है। जो इस बात का प्रमाण हा कि एक बार सिलेंडर देने से काम चलने वाला नहीं है। हर बार बढ़ती गैस की कीमत से गरीब परेशान है और इस बार तो हद ही हो गई जब चौथी बार एक ही महीने में गैस की कीमत बढ़ाई गई।


उन्होंने कहा कि सात  साल पहले 400 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर आज 850 रुपए का मिल रहा है। दीपा दुबे ने भी कहा कि अगर इसी तरीके से सिलेंडर के रेट बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब आने वाले दिनों में सिलेंडर का रेट 1000 रुपए हो जाएगा। कभी किसी ने नहीं सोचा था कि पेट्रोल के दाम 100 को पार करेंगे। लेकिन वाकई में मोदी सरकार ने महिलाओं का विकास बहुत अच्छी तरीके स किया और लोगों के जेबों का विकास बहुत अच्छे तरीके से किया। शर्म आती है यह देखते हुए कि गरीब इंसान आज खाना बनाने और खाने के लिए भी मोहताज हो गया है। हमें यह विकास नहीं चाहिए। हम जैसे थे वैसे ही अच्छे थे। हमें पुराने दिन ही लौटा दे। 


चंडीगढ़ महिला कॉग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने भी कहा कि उन्होंने पहले भी एडवाइजर गवर्नर और नगर निगम को बार-बार अपने लाइव के माध्यम से यह कह है चुकी है कि शीघ्र अति शीघ्र जो केरोसिन पंप गरीबों के लिए खोले गए थे और इस भाजपा सरकार के आते ही बंद करके कर दिए गए उन्हें को दोबारा खोल दिया जाए ताकि गरीब इंसान 10-15 लीटर मिट्टी के तेल से से अपना गुजारा कर सके"क्योंकि चुल्हा आप जलाने नहीं देते क्योंकि आप प्रदूषण से परेशान हो और गरीब व्यक्ति के पास इतने पैसे नहीं कि वह गैस खरीद सके। अगर आपको लगता है कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल, व डीजल के दाम कम कर भाजपा सरकार के विकास के रास्ते में अड़चन आ रही है तो आप सीधे-सीधे यह कह सकते हैं कि हम गरीब के साथ नहीं हैं, महिलाओं के विकास के लिए भाजपा सरकार कुछ कार्य नहीं कर सकती। भाजपा सरकार को यह मानना होगा कि जो विकास वह कर रहे हैं वे कुछ चंद पूंजीपतियों के लिए है । इस तरह की विकास की बातें सिर्फ नाम मात्र है और लोगों को गुमराह कर रही है। दीपा दुबे ने चंडीगढ़ भाजपा की महिला सांसद और महिला पार्षद व हर एक बीजेपी की महिला कार्यकर्ता से यह सीधा प्रश्न किया है की क्या महिला होने के नाते कभी चुनावों को छोड़कर इन गरीब लोगों का ध्यान आपको नहीं आया? क्या कभी यह सोचा इन लोगों के घरों में खाना किस तरीके से बन रहा है या नहीं केवल आपका संबंध चुनावी दिनों में ही दिखाई देता है' कभी आप महिलाओं ने महिला होने के नाते महिलाओं की जो कठिनाइयां महंगाई बढ़ने से आ रही है आप लोगों ने उसके ऊपर कभी आवाज उठाई? वही दूसरी ओर दीपा दुबे ने उज्जवला योजना के बारे में भाजपा से सीधा प्रश्न किया कि क्या कभी आपने या आपके किसी कार्यकर्ता ने आकर यह देखा है कि सही तरीके से उज्जवला योजना का उपयोग हो रहा है या नहीं यह तो वही बात सत्य हुई कि बरसात आने पर बरसाती मेंढक बाहर आ जाते हैं नहीं तो दूसरे दिनों में वे दिखाई नहीं देते इनकी तुलना दीपा दुबे ने भाजपा के इन कार्यकर्ताओं के साथ करी जिन्होंने चुनावी दिनों के इलावा कभी भी किसी कॉलोनी में जा कर किसी भी महिलाओं व जनता की कठिनाइयों को नहीं सुना। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ महिला कांग्रेसी विकास की बातें सिर्फ नाम मात्र है। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने आज गैस की पाइप रोड गली में डालकर गैस को चलाया और नगर निगम के ऊपर दो प्रश्न खड़े किए एक तो गैस को किस तरीके से गंदे रोड गली गैस बना सकते हैं और दूसरा वहां से पार्षदों के ऊपर सीधा निशाना साधा है की भरी हुई रोड गली यह साबित करती है कि ढंग से पार्षद अपने कार्यों को करने का दावा कर रहे हैं। प्रदर्शन में चंडीगढ़ कांग्रेस से शशि शंकर तिवारी, सलीम, दिलावर सिंह, जतिंदर यादव, विजय, कृष्णा ,राहुल, वासु पीटर, शमशेर लोटिया, हरप्रीत उप्पल,चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की ज्योति हंस, चंचल , सविता, गीता ,तारा, सुषमा, सीटू निर्मला ,मालती , कविता लोटिया और जिसमे सैकड़ों महिलाओं ने इस प्रदर्शन में बढचढ कर हिस्सा लिया।

126
14668 views
  
1 shares